जमीनी विवाद में भाई ने भाई पर किया चाकूओं से हमला, भर्ती
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
देवा, बाराबंकी। थाना जहांगीराबाद क्षेत्र में जमीनी विवाद के चलते भाई ने भाई पर हथगोले फेंका। जब हथगोला नहीं दगा तो उस पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया जिसे देवा सीएचसी में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम इनायतपुर निवासी प्रवेश कुमार रविवार की सुबह 7ः30 बजे शौच के लिऐ गांव के बाहर जा रहे थे कि रास्ते में उसके भाई राजेंद्र जो कि उससे जमीनी रंजिश रखते है हथगोले से हमला कर दिया लेकिन जब हथगोले नहीं दागे तो पेट में छुरी घोंप दी चीख पुकार सुनकर गाव के लोग दौड़े तब तक हमलावर भाग खड़ा हुआ घायलावस्था में उसे सीएचसी देवा में भर्ती कराया गया है। जहांगीराबाद एसओ दर्शन यादव ने बताया कि घायल के पुत्र धर्म सिंह की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है जल्द ही आरोपी कों गिरप्तार किया जायेगा।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

