भाजपा सरकार विफल : सुमित यादव राजा

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

बाराबंकी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अनुमति एवं प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के निर्देश पर युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरी के द्वारा लखनऊ के सुमित यादव राजा को प्रदेश कार्यकारिणी में प्रदेश सचिव मनोनीत किया गया। उनके मनोनयन पर युवजन सभा के प्रदेश प्रवक्ता शैलेश यादव, दीपराज यादव, रॉबिन यादव, पूर्वी विधानसभा अध्यक्ष सर्वेश यादव नीलू, उमेश यादव दददे, अनूप यादव, हरिओम सिंह, अश्वनी यादव ने खुशी जाहिर की। मनोनयन पत्र मिलने के बाद सुमित यादव राजा ने कहा कि पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुचाएंगे। संगठन को और अधिक बल एवं गतिशीलता प्रदान करने का काम करेंगे। उन्होंने कहा भाजपा सरकार में महंगाई चरम पर है। पेट्रोल 100 रुपये के पार जा चुका है। भाजपा सरकार विफल हो चुकी है। आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की जीत पक्की है।

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

 

 

Don`t copy text!