मारपीट में आधा दर्जन लोगों पर मुकदमा दर्ज
मोहम्मद आजाद कुरेशी संवाददाता थाना क्षेत्र कोठी 6394208752
कोठी बाराबंकी। थाना क्षेत्र के लंबौवा गांव में दो पक्षों की मारपीट में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से मुकदमा दर्ज कर घायलों का चिकित्सीय परीक्षण के लिए कोठी भेजा। मामला कोठी थाना क्षेत्र के लंबौवा गांव का है। गांव निवासी हनुमान व लायक राम के बीच शनिवार शाम महिलाओं के विवाद को लेकर मारपीट हो गई। जिसमें लायक राम ने हनुमान प्रसाद को लाठी-डंडों से पीट दिया। जिसकी शोरगुल सुनकर हनुमान की पक्ष की ओर से लोग आ गए। लायक राम पक्ष से तुलसीराम को जमकर मारने पीटने लगे जिससे वह लहूलुहान होकर गिर गया। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने राममिलन, तुलसीराम, मंगल, लायकराम, हनुमान प्रसाद व रामनरेश पर मुकदमा दर्ज कर घायलों को चिकित्सक परीक्षण कराया। जिसमें गंभीर रूप से घायल हनुमान और तुलसी राम को सीएचसी कोठी भी में इलाज के लिए भेजा गया। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर मारपीट से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
मोहम्मद आजाद कुरेशी संवाददाता थाना क्षेत्र कोठी 6394208752

