गला दबाकर मासूम की हत्या, आंगन में दफनाया शव कोतवाली देवा क्षेत्र के टीपहार की घटना
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी। कोतवाली देवा अन्तर्गत मामूली विवाद को लेकर एक महिला ने चार वर्षीय मासूम बालक की बेरहमी से हत्या करने के बाद उसकी लाश को अपने के आंगन में ही दफना दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने लाश का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा है। जानकारी के अनुसार, कोतवाली देवा क्षेत्र के ग्राम टीपहार मजरे तिगुर्जी निवासी बक्षराज का चार वर्षीय पुत्र हिमांशु बीती रात घर के बाहर खेलते समय संदिग्ध अवस्था में लापता हो गया था। परिजनों ने पूरी रात हिमांशु की तलाश की लेकिन उसका कहीं पता नही चला तो बुधवार सुबह हिमांशु के पिता ने कोतवाली देवा में जा करके अपने बेटे की गुमशुदगी दर्ज करायी थी और गांव की एक महिला केतकी देवी के नाम पर आशंका जाहिर की थी। कोतवाली प्रभारी पूरे दल बल के साथ जब केतकी के घर पहुंचे तो और उससे पूछतांछ शुरु की तो सारी हकीकत सामने आ गयी। केतकी ने बताया कि उसने हिमांशु की लाश को आंगन में दफना दिया है। जिसने भी यह बात सुनी वह दंग रह गये। कोतवाली प्रभारी नायब तहसीलदार के सामने उक्त आंगन की खुदाई करके मासूम की लाश बाहर निकाली और पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। हत्या की सूचना मिलने पर सीओ सिटी सीमा यादव, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी डॉ अवधेश सिंह कोतवाल देवा घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने महिला केतकी के खिलाफ 302, 201 की धारा में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया है।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

