बाराबंकी। भारतीय किसान यूनियन टिकैत द्वारा महात्मा टिकैत स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में जिलाध्यक्ष अनिल वर्मा व जिला संरक्षक उत्तम सिंह वर्मा व व डॉ एस के शुक्ल की देखरेख में आयोजित किया गया। कैम्प में कुल 25 किसानों ने पंजीकरण करवाया जांचोपरांत 22 किसानों ने रक्तदान करके महादानी बनने का गौरव हासिल किया। रक्तदान करने वालो में मुख्य रूप से रमन कुमार, मकुंदी लाल, अमित कुमार, विवेक कुमार, अमरीश, शिवराज, रजनीश, सोनीदेवी, आनंद, देवेश, दिनेश कुमार आदि किसानों ने रक्तदान किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से लायकराम यादव, अनुपम वर्मा, दिनेश कुमार, राधेलाल, चौ. प्रेमचंद, राम सेवक रावत, रामानंद, प्रमोद, भगौती प्रसाद, देवेंद्र, शिवनारायण ओमप्रकाश आदि मौजूद रहे।
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

