जनकल्याण किसान एसोसिएशन सौंपा ज्ञापन जर्जर सड़कों के खिलाफ उठाई आवाज

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

देवा, बाराबंकी। प्रदेश के मुख्यमंत्री के आगमन से पूर्व जनकल्याण किसान एसोसिएशन द्वारा जिले की जर्जर सड़कों को दुरुस्त कराने के संबंध में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी कार्यालय पर उपस्थित प्रशासनिक अधिकारी गुरुसहाय निगम को सौंपा। संगठन के चेयरमैन धर्म कुमार यादव के निर्देशन एवं जिला अध्यक्ष धर्मराज यादव की अगुवाई में प्रदेश मीडिया प्रभारी अंकित कुमार यादव,जिला मीडिया प्रभारी बलवंत सिंह, अंजनी कुमार, नीलम वर्मा, प्रिया रावत, रूबी रावत, स्नेह लता, वृजेश वर्मा, कौशल रावत सहित 10 सदस्यीय टीम द्वारा ज्ञापन प्रेषित किया गया। ज्ञापन में जिले की समस्त जर्जर सड़कों के दुरुस्ती करण कराए जाने। सड़क की पटरियों पर लगी झाड़ियों को साफ कराए जाने। सड़क पर भर जाने वाले पानी के निकास का रास्ता बनाए जाने संबंधित पांच सूत्रीय मांगे दर्शाई गई हैं। साथ ही यह भी दर्शाया गया है कि यदि 15 दिन में हमारी मांगे पूरी नहीं की जाती हैं तो इसके उपरांत हम लोग सड़कों पर बने गड्ढों में पौधरोपण करके विरोध प्रदर्शन करते हुए मार्ग भी जाम कर सकते हैं। जिस पर प्रशासनिक अधिकारी ने आश्वासन दिया कि आपका ज्ञापन माननीय मुख्यमंत्री महोदय जी तकअवश्य पहुंचाया जाएगा। अब देखना यह होगा कि यह ज्ञापन मुख्यमंत्री तक पहुंचता है या फिर ठंडे बस्ते की हवा खाता रहेगा।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

Don`t copy text!