मसौली बाराबंकी। बहराइच-लखनऊ हाईवे बौद्ध परिपथ पर दसवीं वाहिनी पीएसी के निकट बने ओवर ब्रिज में दरार आ गई है। दो दिन पूर्व हुई भारी बारिश के कारण रेलवे लाइन के निकट ब्रिज में करीब 50 मीटर से अधिक दूरी तक गहरी दरार आ गई। जिससे एक ओर से आवागमन ठप्प है। मसौली थाना क्षेत्र के दसवीं वाहिनी पीएसी के निकट लखनऊ-बहराइच मार्ग पर पीएनसी कंपनी ने लगभग एक किलोमीटर लम्बे ओवर ब्रिज का निर्माण कराया था। एनएचएआई को हैंडओवर राष्ट्रीय राजमार्ग पर आयी दरार से हड़कम्प मच गया और आनन फानन में राजमार्ग को वनवे कर आवागमन को चालू किया गया। ब्रिज पर आई दरार की सूचना मिलते ही वह तत्काल मरम्मत कार्य चालू कर दिया गया है।
मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स दरयाबाद बाराबंकी:7874257456

