आवास दिलाने के आवाज उठायेगा संगठन : धर्म कुमार
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
देवा, बाराबंकी। गरीबों को आवास दिलाने के संबंध में जनकल्याण किसान एसोसिएशन के पदाधिकारियों द्वारा विकासखंड बंकी के ग्राम बिबियापुर मजरे निगरी स्थित संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवेश कुमार के निवास स्थान पर एक बैठक आहूत की गई। बैठक को संबोधित करते हुए संगठन के चेयरमैन धर्म कुमार यादव ने कहा कि ऐसे पात्र लोगों को संगठन द्वारा आवास दिलाने के लिए आवाज उठाई जाएगी जो वास्तव में छत विहीन हैं या जर्जर मकानों में रह रहे हैं। इधर भारी बरसात में तमाम बेघर लोगों को भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ा है जिन्हें आवास दिलाने की संगठन द्वारा सरकार से मांग की जाएगी। गाँव-गाँव में कैंप लगाकर ऑनलाइन प्रार्थना पत्र देकर आवासों की मांग की जाएगी। कोई अधिकारी यदि पात्र व्यक्ति को अपात्र घोषित करता है तो उसके खिलाफ संगठन शासन प्रशासन तक लड़ाई लड़ेगा। उक्त बैठक में करीब दो दर्जन लोगों के आवास हेतु ऑनलाइन प्रार्थना पत्र भेजा गया। बैठक में राज बहादुर यादव, अरविंद रावत, सीतापुर प्रिया रावत, नीलम वर्मा, रूबी रावत, कामराज बाबा, सदस्य सुरेश रावत आदि मौजूद रहे।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

