तीन अक्टूबर से आयोजित होंगी खेल प्रतियोगिताएं
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी। हॉकी के राष्ट्रीय खिलाड़ी छोटे लाल चौधरी की अध्यक्षता में महात्मा गांधी स्पोर्टस क्लब की बैठक गांधी भवन में आयोजित हुई। भूतपूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी एवं क्लब के अध्यक्ष हाजी सलाउद्दीन किदवई ने बताया कि गांधी जयन्ती सप्ताह के अर्न्तगत आगामी 03 अक्टूबर से 04 अक्टूबर तक गांधी भवन में कैरम टूर्नांमेट आयोजित होगा। वरिष्ठ कैरम खिलाड़ी एवं सेवानिवृत वन अधिकारी परवेज अख्तर की देखरेख में कैरम टूर्नांमेट आयोजित किया जाएगा। वहीं 04 अक्टूबर को जूनियर और सीनियर हॉकी टूर्नांमेंट आयोजित होगा। इसके बाद दोनों खेल प्रतियोगिताओं के सभी खिलाड़ियों को 07 अक्टूबर को गांधी भवन में पारितोष दिया जाएगा। इस मौके पर वरिष्ठ खिलाड़ी अरूण कुमार त्रिवेदी, हॉकी के राष्ट्रीय खिलाड़ी विजय अवस्थी, चंदन अस्थाना, जयप्रकाश पूर्वात्तर रेलवे, मो अफज़ाल राजू, धनंजय शर्मा, मुजीब अहमद उत्तर रेलवे, मोहम्मद अयाज अंसारी, निसार अहमद, डॉ विक्रम सिंह उपस्थित रहे।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

