पारिवारिक विवाद में एक युवक ने नदी में कूदकर दी जान

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

अलग अलग दुर्घटना में तीन की मौत

रामनगर बाराबंकी। अलग-अलग घटनाओं में रामनगर क्षेत्र में तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने सभी शवों का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। रामनगर थाने के बनर्की गांव निवासी बृजेश उम्र 40 साल बीती शनिवार की सुबह घर से लापता हो गए थे। रविवार को दिन में करीब 11 बजे गांव से दूर सुमली नदी में उनका शव उतराता पाया गया। सूचना पर परिजन गए और शिनाख्त की। पुलिस भी पहुंची। शव बाहर निकलवा कर पंचनामा भरा गया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। बताया जाता है कि पारिवारिक विवाद के चलते उन्होंने नदी में कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को इस मामले मे कोई तहरीर नही मिली है। दूसरी घटना रामनगर थाने के लहडरा गांव के बाहर बाढ़ के पानी में घटी। गांव के निवासी 58 वर्षीय सालिकराम का पंडवा नदी के पानी मे कूद गया और डूबने लगा। उसे बचाने के चक्कर में वे भी पानी मे कूद गए लेकिन पशु को बचाने के चक्कर में सालिकराम की भी डूबकर मौत हो गयी। जलकुंभी होने से काफी देर बाद खोजबीन करके उनका शव पानी से बाहर निकाला गया। मौके पर सूचना पाकर लेखपाल भी पहुंचे। पुलिस ने पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए शव भिजवाया। तीसरी घटना में डिपो पुरवा मजरे बडनपुर निवासी 55 वर्षीय छांगुर को सुबह घर में सांप ने डस लिया। इलाज के लिए गजापुरवा ले जाया गया जंहा इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना पुलिस को दी गई तो वह पँहुची और पंचायतनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रविवार का दिन पुलिस के लिए ठीक नही रहा और दिनभर पंचायत नामा भरने में ही वह व्यस्त रही।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

Don`t copy text!