क्षेत्राधिकारी ने किया घुंघटेर थाने का निराक्षण
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी। गुरुवार को क्षेत्राधिकारी फतेहपुर योगेन्द्र कुमार ने घुंघटेर थाना का मुआयना किया। मुआयना के दौरान सीओ ने थाने के समस्त अभिलेखों का गहनता पूर्वक जांच की। इस दौरान सीओ ने कहा कि आपातकालीन डयूटी के दौरान हथियारों का चाकचौबंद होना जरुरी है। मुआयने के दौरान थाने में लंबित विवेचनाओं व शिकायती पत्रों के मामले ज्यादा होने पर उन्होंने दारोगाओं को जल्द ही विवेचनाओं को पूरा करते हुए शिकायती पत्रों पर सुनवाई व जांच करते हुए उनका निदान करें और उसकी एक रिपोर्ट बनाकर सीओ कार्यालय भेजे। इस दौ रान सीओ द्वारा पुलिस कर्मियों को राइफलों को प्रशिक्षण भी करवाकर देखा। सीओ ने बताया कि अर्द्ध वार्षिक मुआयना विभागीय प्रक्रियां का एक हिस्सा है। जिसके माध्यम से थानें का मुआयना कर व्यवस्थाओं को सुधारने का प्रयास किया जाता है। साथ ही खामियों का भी पता चल जाता है। ताकि समय रहते उसका निस्तारण किया जा सकें।इस मौके पर थाना प्रभारी निरीक्षक पंकज सिंह,एस एस आई अवधेश यादव,एस आई संजीव यादव,एस आई रामकरन ,निशा मौर्या ,किरन कटियार मोहम्मद ताहिर प्रमोद कुमार कुलदीप कुमार रविंद्र कुमार आदि पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

