महिला थानाध्यक्ष ने किया जागरुक

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। राम सेवक यादव स्मारक इण्टर कालेज बड़ेल में मिशन शक्ति कार्यक्रम के अर्न्तगत पुलिस विभाग द्वारा सशक्त नारी, सशक्त प्रदेश कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महिला थानाध्यक्ष षिखा सिंह ने सशक्त नारी, सशक्त प्रदेश के मुख्य उद्देश्य को लेकर महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के सम्बन्ध में छात्राओं को जागरूक किया। भारत में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए पहले समाज में उनके अधिकारो और मूल्यों को मारने वाली उन सभी राक्षसी सोच को मारना जरूरी है, जैसे दहेज प्रथा, अशिक्षा, यौन, हिंसा, असमानता, भ्रूण हत्या, महिलाओं के प्रति घरेलू हिंसा, वैश्यावृत्ति, मानव तस्करी आदि। महिलाएं अपने परिवार के साथ ही बाहरी समाज के बुरे बर्ताव से पीड़ित है किन्तु अब उनको इन समस्याओं से निपटने के लिए अनेक योजनाओं का लाभ मिल रहा हैं वूमेन पावर लाइन 1090 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 181 महिला हेल्पलाइन आदि पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकती है। आवश्यकता है इस प्रकार के अपराधो के विरूद्ध खुलकर बोलने की। कार्यक्रम मे कान्सटेबल सावित्री पाण्डेय, नीलम वर्मा, सुरभि यादव, सोनम मौर्या आदि थे।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

Don`t copy text!