खंड स्तरीय खेलकूद का ब्लाक प्रमुख ने किया उद्घाटन
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211
बाराबंकी। पूरेडलई में युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग द्वारा आयोजित जिला योजना अंतर्गत खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन बृहस्पतिवार को पूरेडलई में किया गया। जिसका शुभारंभ मुख्यातिथि पूरेडलई ब्लाक प्रमुख रत्नेश कुमार सिंह ने किया। प्रतिभागियों का परिचय प्राप्त करते हुए मुख्यातिथि ने कहा-युवा हमारे कल के भविष्य है। खेल के माध्यम से खुद को साबित करते हुए अपने गांव और जिले का नाम रोशन कर एक नया कीर्तिमान रच सकते हैं। कार्यक्रम का संचालन करते हुए सोशल ऐक्टिविस्ट ने कहा-खेल हमारे लिए बहुत उपयोगी हैं। खेल से हम खुद को तंदुरुस्त रखते हैं और बिमारियों से लड़ने में भी सक्षम होते हैं। आज का दौर युवाओं का दौर है और ये ऐसा दौर है कि खेल जगत में हम असंभव की सीमा लांघकर हर सपने को खेल के माध्यम से संभव कर सकते हैं। इस अवसर पर क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी विक्रांत मिश्रा ने संबोधन करते हुए बताया-हम हर संभव प्रयास करेंगे कि ग्रामीण क्षेत्रों से प्रतिभावान युवा खिलाड़ियों को खेल के क्षेत्र में आगे कर एक मिसाल कायम की जाए। 100 मी० दौड़ में प्रथम स्थान पल्लवी व आशीष, द्वितीय स्थान दुर्गा निषाद व मो० सलीम, तृतीय स्थान निशा व प्रवेश ने प्राप्त किया। कबड्डी प्रतियोगिता में विजेता अजईमऊ टीम व उपविजेता खेतासरांय टीम रही। इस अवसर पर खड शिक्षा अधिकारी जैनेंद्र गुप्ता,तुलसीराम चौहान, कुलदीप सिंह, अमृतलाल यादव, उमेश मौर्य, सुनील वर्मा, अनु सिंह श्याम नाथ साहू, अभिषेक मौर्य, हरिमेश यादव, आशुतोष सिंह सहित सैकड़ों प्रतिभागी व दर्शक मौजूद रहे।
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

