युवा बेरोजगारी की दंश झेलने को विवष : सुरेष यादव
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211
बाराबंकी। बीजेपी लोकतंत्र का लगातार उपहास उड़ा रही है। छल, तानाशाही, कुरुरता के साथ सरकार जिस तरह का सत्ता संचालन कर रही है वह न ही लोकतांत्रिक है और न संवैधानिक उक्त कथन ग्राम अक्षरी पुरवा में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए सदर विधायक सुरेश यादव ने कही। श्री यादव ने आगे कहा कि सरकार ने जातीय भेद भाव की आड़ में जिस तरह से मानव जीवन के साथ खिलवाड़ किया है वह माफी लायक नही है महिला अत्याचार, किसानों के साथ धोखा, युवाओं को बेरोजगारी का दंश झेलने के लिए विवश करना प्रदेश को गुमराह करने के एजेंडे पर चलने के अलावा इस सरकार ने कुछ नही किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से उपेंद्र वर्मा, रामू प्रसाद, दिनेश यादव, अवध राम रावत, विजय सिंह वर्मा, फूल चंद्र रावत, रमेश चंद्र वर्मा, विनोद वर्मा, परशुराम रावत, गोलू यादव, आदर्श यादव, प्रांजल मिश्रा, जैद दानिश समेत सैकड़ों ग्रामीण जन मौजूद रहे।
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

