बहराइच जनपद के विकास खण्ड तेजवा पुर मुख्यालयों पर समारोहपूर्वक आयोजित हुआ गरीब कल्याण मेला
रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500
बहराइच 25 सितम्बर। शासन के निर्देश पर जनपद के समस्त विकास खण्ड मुख्यालयों पर समारोहपूर्वक गरीब कल्याण मेले का आयोजन किया गया। ब्लाक मुख्यालय तेजवा पुर पर आयोजित गरीब कल्याण मेले का मुख्य अतिथि महसी विधायक सुरेश्वर सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर पं. दीन दयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर गरीब कल्याण मेले का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर पूर्व माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं द्वारा सरस्वती वन्दना प्रस्तुत की गयी।
द्वारा गरीब कल्याण मेले के उद्देश्य, पं. दीन दयाल उपाध्याय के जीवन आदर्शों तथा प्रदेश सरकार के साढ़े चार वर्ष की उपलब्धियों पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला गया। जब कि उप जिलाधिकारी महसी , तहसीलदार महसी बी डी ओ तेजवा पुर इत्यादि अधिकारियों द्वारा अपने सम्बोधन में विभाग से जुड़ी योजनाओं के बारे में मौजूद जनसमूह को विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गयी।,,,,,
इसी प्रकार जनपद के अन्य ब्लाक मुख्यालयों पर भी गरीब कल्याण मेला आयोजित कर अमजन का स्वास्थ्य परीक्षण, आयुष्मान कार्ड का वितरण तथा कोविड टीकाकरण, सभी प्रकार के ऋण वितरण के साथ-साथ कृषि संयत्रों का वितरण, पेंशन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना/मुख्यमंत्री आवास योजना, स्वच्छ शौचालय, स्वच्छ पेयजल तथा उज्जवला-2 योजना के अन्तर्गत गैस कनेक्शन, विधवा एवं वृद्धावस्था पेंशन शिविर, खाद्य सुरक्षा अन्तर्गत पात्र परिवारों को राशन कार्ड तथा खाद्य सामग्री का वितरण तथा गरीब बालिकाओं के विवाह हेतु संचालित योजनाओं के साथ-साथ धात्री महिलाओं व कुपोषित बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं पोषाहार का वितरण किया गया तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों को प्रशस्ति-पत्र भी प्रदान किया गया।….
रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

