डेढ़ दर्जन से अधिक कार्यकर्ता भाजपा छोड़कर सपा में शामिल

एसएम न्यूज़24टाइम्स नेटवर्क उत्तर प्रदेश भारत 9889789714

मसौली बाराबंकी। आगामी विधान सभा चुनाव की तैयारी में राजनीतिक दल जुट गए हैं। मंगलवार को शहाबपुर चौकी पर सपा नेता मो0 जव्वाद की अगुवाई में आयोजित सदस्यता अभियान में ग्राम प्रधान सहित डेढ़ दर्जन से अधिक कार्यकर्ता भाजपा छोड़कर सपा में शामिल हुए। सपा विधायक सुरेश यादव के सुपुत्र जयकिशन एव सपा जिलाध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों को पार्टी में सदस्यता दिलाई।
कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार केवल घोषणाओं की सरकार है। प्रदेश में अराजकता और जंगलराज है। उन्होंने केंद्र में अखिलेश यादव के हाथ मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं से पूरे मनोवेग से विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटने की अपील की। सपा जिला उपाध्यक्ष मो0 सबह ने कार्यकर्ताओं को सपा की सदस्यता दिलाने के साथ उम्मीद जताई कि आने वाले विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने की दिशा में तेजी से काम होगा। सदस्यता ग्रहण करने आए भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना था कि विपक्ष में समाजवादी पार्टी ही है जो सत्तारूढ़ दल की कुरीतियों का सशक्त विरोध करती है। जनता उसके ही साथ है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की नीतियों-उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएंगे।

सपा नेता मो0 जव्वाद ने बताया कि भाजपा छोड़कर सपा में आये सुरसण्डा ग्राम प्रधान धीरज गौतम, जितेंद्र कुमार रावत, ओमप्रकाश, आफताब अली, सुलेमान, शुभम कुमार, दिवाकर रावत सहित तीन दर्जन कार्यकर्ताओं ने सपा की सदस्यता ग्रहण की है।सदर विधायक सुरेश यादव के पुत्र जयकिशन यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 2022 में बाइसिकल की सरकार होगी। सपा की नीतियों से प्रभावित हो कर ही भाजपा छोड़कर आप सभी युवा कार्यकर्ता सपा में शामिल हुए हैं। जिनके मान सम्मान में कोई कमी नही रहेगी।
इस मौके पर पूर्व ब्लाक प्रमुख चिनहट रामदास रावत, प्रीतम वर्मा, गुड्डु रावत, दिनेश रावत, सन्दीप वर्मा, विनोद कुमार, सुशील कुमार वर्मा, रामसनेही कोटेदार, फजरी वर्मा, मो0 रकीब, मनीष कुमार वर्मा सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

एसएम न्यूज़24टाइम्स नेटवर्क उत्तर प्रदेश भारत 9889789714

Don`t copy text!