मिशन शक्ति को प्रभावशाली स्वरूप प्रदान करने के लिए मंगलवार को दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का उदघाटन

एसएम न्यूज़24टाइम्स नेटवर्क उत्तर प्रदेश भारत 9889789714

मसौली बाराबंकी। मिशन शक्ति को प्रभावशाली स्वरूप प्रदान करने के लिए मंगलवार को ब्लाक सभागार में मनरेगा योजनान्तर्गत क्षेत्र की महिला मेटो के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का उदघाटन खण्ड विकास अधिकारी डॉ0 संस्कृता मिश्रा ने किया।
महिला मेटो को आत्मनिर्भर बनाने के टिप्स देते हुए खण्ड विकास अधिकारी डॉ0 संस्कृता मिश्रा ने कहा कि सरकार की इस योजना से महिलाओ को आत्मनिर्भर बनने के लिये बहुत उपयोगी है।महिलाओ को मेंट बनाकर मनरेगा मे भागीदारी का हिस्सा बनाया गया।मनरेगा मे महिलाओ की भागीदारी से महिलाये आत्मनिर्भर भी बनेगी। बताते चलें कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन योजना के तहत चयनित महिला मेटो को काम मे पारदर्शिता लाने के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है।
एडीओ आईएसबी हनुमान प्रसाद वर्मा ने महिला मेटो को मनरेगा योजना के तहत होने वाली जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया।
इस मौके पर लघु सिंचाई अभियंता आर के प्रकाश विजय मिश्रा, राकेश श्रीवास्तव, पंचायत सचिव मो0 आकिब जमाल, विकास पांडेय, बीना चतुर्वेदी, आशीष वर्मा, उत्तम वर्मा, सियाराम, प्रगति श्रीवास्तव, तकनीकी सहायक अजय कुमार वर्मा, सूरज कुमार सहित मनरेगा रोजगार सेवक आदि लोग मौजूद रहे।

Don`t copy text!