विकास की नई ऊंचाईयों पर बाराबंकी पहुॅचेगा : योगी आदित्यनाथ
रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500
मुख्यमंत्री ने किया 148.85 करोड की 186 विकास परियोजनाओं का लोकापर्ण
बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को जनपद बाराबंकी में 148.85 करोड़ रुपये लागत की 186 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। जिसके अन्तर्गत विधान सभा सदर के लिए 83, विधान सभा रामनगर के लिए 50 तथा विधान सभा कुर्सी के लिए 53 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र एवं स्वीकृति-पत्र प्रदान किये। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्यमंत्री ने द्वीप प्रज्वलित कर शुरू किया। कार्यक्रम के दौरान अन्नप्राशन, पोषण अभियान में पोषण पोटली, प्रधानमंत्री आवास योजना में चाभी वितरण, आसरा योजना में सामूहिक डेमो आवंटन पत्र, सामुदायिक शौचालय संचालन हेतु धनराशि हस्तांतरित डेमो चेक, एक जनपद एक उत्पाद वित्त पोषण हेतु सहायक योजना में चेक डेमो, टूलकिट डेमो, विष्वकर्मा सम्मान योजना में टूलकिट व सम्मान पत्र डेमो, पुत्री विवाह अनुदान योजना में स्वीकृति पत्र, उत्तर प्रदेश बाल सेवा योजना में स्वीकृति पत्र डेमो चेक, मुख्यमंत्री सुमंगला योजना में स्वीकृत पत्र डेमो चेक, कृषि यंत्रीकरण योजनान्तर्गत कस्टम हायरिक सेन्टर अनुदान में चाभी वितरण, प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजनान्तर्गत निजी भूमि पर तालाब निर्माण डेमो चेक, एकीकृत बागवनी विकास मिशन में डेमो चेक, आयुष्मान भारत योजना में गोल्डन कार्ड वितरण तथा कोविड-19 से मृतक कर्मचारियों को एक मुश्त अनुग्रह धनराशि डेमो चेक वितरित की गई। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि महादेवा की पावन धरती पर विकास की परियोजनाओं के साथ-साथ योजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए बधाई देता हूॅ। जनपद बाराबंकी दो बिन्दु के लिए महत्वपूर्ण है जिसमें रामराज्य की धरती बाराबंकी से प्रारम्भ हो जाती है। दूसरा बाराबंकी के किसानों ने अपने परिश्रम से अपने पुरूषार्थ से यहां की कृषि को एक नई ऊंचाईयां प्रदान की है। बाराबंकी के वह प्रगतिशील किसान जिसमें अग्रणी नामों में रामशरण वर्मा का नाम आता है, भारत सरकार ने उनके कार्या की सराहना की और उन्हें पद्म पुरस्कार से सम्मानित भी किया। ऐसी अनेक विभूतियां इस जनपद में जन्मी है, जिन्होंने आजादी की लड़ाई में अपना योगदान दिया है, लेकिन आजाद भारत की तस्वीर कैसी होनी चाहिए, उन्होंने कहा कि मुझे बताते हुए प्रसन्नता हो रही है कि बाराबंकी जनपद में लगभग 500 करोड़ रूपये की परियोजनाओ का शिलान्यास व लोकार्पण का कार्य सम्पन्न हो रहा है। सामान्य दिनों में हमारे सांसद व विधायकगण जिन लोकार्पण की योजनाओं को अपने स्तर पर अलग से कर लेते है, उसके बाद जो बची हुई योजनायें है उनके साथ हम आपके पास आये हुए हैं। इसमें सड़क, हास्पिटल, ग्रामीण विकास, शहरी विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वावलम्बन, पर्यटन और साथ-साथ रोजगार की व्यापक सम्भावनाओं को आगे बढ़ाने वाली परियोजनायें भी यहां पर एक साथ लोकार्पित व शिलान्यास की जा रही है। उन्होंने कहा कि बाराबंकी जनपद में चौराहो का सुन्दरीकरण का कार्य किया जा रहा है, जो सराहनीय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनपद बाराबंकी में सरकारी निवेश के साथ-साथ निजी क्षेत्र का निवेश हो रहा है, जिसके अन्तर्गत ब्रिटानिया इण्डस्ट्रीज लिमिटेड की बिस्किट एवं बेकरी उत्पाद इकाई का निर्माण कार्य, जिसकी लागत 340 करोड़ की है का भी शिलान्यास आज यहां किया गया है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में इस प्रकार के ढेर सारी परियोजनायें जनपद बाराबंकी में आयेंगी और विकास की नई ऊंचाईयों पर जनपद बाराबंकी पहुॅचेगा। बाराबंकी के नवजवान को पलायन नहीं करना पड़ेगा। सरकार विकास के सिद्धान्त पर चल रही है। विकास प्रत्येक नागरिक के जीवन में परिवर्तन लाएगा। इससे हर एक नागरिक के चेहरे पर खुशहाली आएगी। उन्होंने कहा कि जनता का विकास हो, विकास की योजनाएं हर गरीब के घर में पहुॅचे। बिना भेदभाव के विकास की योजनाएं हर गरीब तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि गरीबों को आवास की सुविधा उपलब्ध हुई है। बड़े पैमाने पर शौचालयों का निर्माण हुआ। अपराधी कोई भी होगा, उसकी जाति उसका धर्म उसका मजहब नहीं पूछा जायेगा, अगर उसने अपराध किया है तो कानून के दायरे में लाकर उसे सख्त से सख्त सजा का कार्य सरकार करेगी। विकास की इन योजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए सुरक्षा का माहौल आवश्यक है। नवजवान पलायन न करें, उसके लिए सरकारी नौकरी के साथ-साथ उसकी पंसद का रोजगार उनके गांव कस्बे में प्राप्त हो, इसके लिए प्रयास करने की आवश्यकता थी। जिस कमी को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा दूर किया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्य रुप से भाजपा के प्रदेष अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, प्रभारी मंत्री दारा सिंह चौहान, अवध क्षेत्र के अध्यक्ष वीरेन्द्र तिवारी, अयोध्या सांसद लल्लू सिंह, सांसद उपेन्द्र सिंह रावत, विधायक सतीष चन्द्र षर्मा, साकेन्द्र वर्मा, षरद अवस्थी, बैजनाथ रावत, रामनरेष रावत, जिलाध्यक्ष षषांक कुषमेष, किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष ओम प्रकाष अवस्थी, सिद्धौर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि दिनेष रावत, देवा ब्लाक प्रमुख धर्मेन्द्र यादव से लेकर जनपद के अन्य प्रमुख नेता व पदाधिकारी मौजूद रहे।
सुरेष ने योगी पर कसा तंज

बाराबंकी। नवाबगंज क्षेत्र के सपा व विधायक सुरेष यादने सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ के बाराबंकी दौरे को लेकर जमकर तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री यह तो बता रहे है कि पूर्व की सपा सरकार में कोई भी विकास कार्य नही हुए लेकिन शायद वो भूल गए कि जिस आडीटोरियम में वह सभा कर रहे थे वो पूर्व की सपा सरकार के तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की ही देन है। विधायक धर्मराज ने कहा कि बीजेपी की झूठ प्रचार मशीन ने बिटानिया बिस्कुट की फैक्ट्री का लोकार्पण का एलान तो कर दिया लेकिन यह सिर्फ और सिर्फ कागजों तक सीमित रह जायेगी जिस प्रकार इन्होंने इन्वेस्टर्स समिट और डिफेंस एक्सपो का ढिंढोरा तो खूब पीटा लेकिन क्या आज प्रदेश में कोई निवेश की कंपनी ने प्लांट लगाया। प्रदेश के मुख्यमंत्री सिर्फ और सिर्फ झूठ बोलकर जनता को गुमराह करना चाहते है।
रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

