छात्रसभा ने निकाली साइकिल रैली पूर्व विधायक रामगोपल ने किया रवाना
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी। बुधवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एवं समाजवादी छात्र सभा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह देव के आदेशानुसार समाजवादी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष आकाश यादव द्वारा मसौली ब्लाक के कई ग्रामों में समाजवादी छात्र जागरूकता अभियान के तहत एवं वर्तमान सरकार की जनता विरोधी नीतियों के खिलाफ छात्र सभा द्वारा साइकिल यात्रा निकाली गई। जिसको पूर्व विधायक राम गोपाल रावत ने हरी झंडी दिखाकर साइकिल यात्रा का शुभारंभ किया। पूर्व विधायक राम गोपाल रावत ने छात्र जागरूकता अभियान साइकिल यात्रा को हरी झंडी दिखाते हुए कहा कि सरकार की लोकतंत्र विरोधी नीतियों के विरोध में साइकिल रैली के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया है। आए दिन प्रदेश में हत्या दुष्कर्म जैसे जघन्य अपराध आम हो गए हैं। तानाशाही सरकार किसी की सुनने को तैयार नहीं है। इस अवसर पर मुख्य रूप से सुभाष यादव, अजय वर्मा बबलू, प्रदुम्न यादव पउवा, आकाश यादव, तुफैल सिद्दीकी, आनंद यादव, दिलीप आदि लोग मौजूद रहे।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

