आदर्श शिक्षक की संकल्पना को करेंगें साकार : संजय शुक्ला

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

बीईओ की अध्यक्षता में शिक्षक संकुल की मासिक बैठक सम्पन्न

बनीकोडर, बाराबंकी। न्याय पंचायत सनौली में शिक्षक संकुल की मासिक बैठक उच्च प्राथमिक विद्यालय लालपुर राजपुर बनीकोडर में आयोजित की गई।बैठक की अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी बनीकोडर संजय कुमार शुक्ल ने किया । बैठक का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र पर दीप जलाकर व पुष्पार्चन किया। श्री शुक्ल ने मिशन प्रेरणा के द्वारा संचालित समृद्ध कार्यक्रम ,उपचारात्मक शिक्षण ,विद्यालय के भौतिक और शैक्षणिक परिवेश, प्रार्थना सभा,योग आदि अन्यान्य बिंदुओं को रेखांकित करते हुए कहा कि बालक को केंद्रित करते हुए हम अपने लक्ष्यों के आयामों का निर्धारण करते हुए आदर्श विद्यालय, आदर्श शिक्षक की संकल्पना को साकार करेंगे।बैठक में मिशन प्रेरणा के लक्ष्य को प्राप्त करने में आने वाली समस्याओं और उनके समाधान पर चर्चा की। एआरपी अतुल कुमार गुप्ता व अखिल सिंह यादव ने क्रमशः समृद्ध मॉड्यूल और कार्य पुस्तिकाऐं, गतिविधि आधारित शिक्षण एवं प्रधानाध्यापक की सशक्त भूमिका के सापेक्ष सभी की समझ विकसित करने पर बल दिया। आदर्श प्रस्तुतीकरण नरेंद्र कुमार भार्गव, दीपक कुमार, मिथलेश कुमारी, लक्ष्मी, योगेंद्र कुमार, श्रीश चतुर्वेदी, सत्यप्रकाश द्वारा किया गया। इस बैठक में मुख्य रूप से एआरपी इन्द्र कुमार, राजेन्द्र प्रसाद यादव, राजीव कुमार साहू ,अंकित तिवारी, ज्योति प्रकाश सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

Don`t copy text!