नजर के डाक्टर विवेक सिंह वर्मा, जनता की नजरों में अव्वल
अब्दुल मुईद सिटी-अपराध ब्यूरो। (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स) 9936900677 अब्दुल मुईद सिटी-अपराध ब्यूरो। (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स) 9936900677
-ख्याति प्राप्त नेत्र चिकित्सक व बसपा प्रत्याशी डा. विवेक सिंह वर्मा को मिल रहा हर वर्ग का समर्थन अन्य दलों में बेचैनी के साथ-साथ हलचल!

बाराबंकी। 268, बाराबंकी विधान सभा से कई अन्य पार्टियों के बहुत से दावेदार नजर आ रहे हैं किन्तु जनता में सबसे प्रिय बहुजन समाज पार्टी द्वारा घोषित प्रत्याशी डा0 विवेक सिंह वर्मा सशक्त व लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। वहीं अन्य विरोधी दलों में बेचैनी के साथ-साथ हलचल डाक्टर वर्मा के आने से हड़कम्प मच गया है। क्षेत्र के बुजुर्गों, युवाओं, छात्रों के साथ-साथ जनता में काफी उत्साह नजर आ रहा है। श्री वर्मा गांव-गांव जाकर बसपा सरकार के कार्यकाल की उपलब्धियों व कार्यों को जन-जन तक पहुंचा रहे हैं।
मालूम हो कि बाराबंकी विधान सभा से मजबूत प्रत्याशी डा0 विवेक वर्मा के नेत्र सर्जन होने के कारण जनता का अपार जनसमर्थन मिल रहा है। बाराबंकी के साथ साथ पूरे जनपद में उनकी ख्याति के बराबर कोई भी अन्य प्रत्याशी दूर-दूर तक नजर नहीं आ रहा है। श्री वर्मा द्वारा बसपा सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं को क्षेत्र की जनता तक पहुंचाया जा रहा है और बताया जा रहा है कि ना महंगाई, ना गुण्डागर्दी, ना जाति धर्म का द्वेष, बहन जी का शासन फिर से मांग रहा है उत्तर प्रदेश। श्री वर्मा के इस कार्य से जनता उनकी काफी प्रशंसा कर रही है। मालूम हो कि श्री वर्मा विजय लक्ष्मी आई हास्पिटल के प्रबंधक हैं तथा उन्होंने अपनी माता जी से प्रभावित होकर उन्हीं के नाम से हास्पिटल को आवास विकास कालोनी, बाराबंकी में स्थापित किया है। जिसमें गरीबों, मजदूरों का सेवाभाव से इलाज होता है।
इस सम्बंध में क्षेत्र के कई सम्भ्रांत लोगों से जब बात की गई तो उन्होंने बताया कि वर्तमान सरकार हर मोर्च पर फेल है, पिछड़ों और दलितों पर अत्याचार के मामले में प्रदेश अव्वल नजर आ रहा है। इसलिए इस बार बाराबंकी से परिवर्तन की आवाज तेजी से उठ रही है, हम सभी मतदाताओं ने अभी से ही डा0 साहब को अपना विधायक मान लिया है। वर्तमान समय में बहुजन समाज पार्टी से प्रत्याशी के रूप में विवेक सिंह वर्मा के मैदान में आने से पार्टी के सक्रिय कार्यकतओं व समर्थकों में काफी हर्ष व उत्साह की लहर है। इस सम्बंध में श्री वर्मा ने बताया कि पार्टी नेतृत्व का जो निर्णय है उसका सम्मान करना हम सभी बहुजन के सिपाहियों की जिम्मेदारी है। वही श्री वर्मा की जीत सुनिश्चित करने के लिए जोर शोर से कार्यकर्ता जुटे हुए हैं। कई पुराने व जमीनी कार्यकर्ता श्री वर्मा की उम्मीदवारी की वकालत करते हुए दिख रहे हैं, क्षेत्र की जनता के कथनानुसार श्री वर्मा सबसे ईमानदार व जुझारू प्रत्याशी हैं इनके लेवल का कोई भी प्रत्याशी दूर-दूर तक अभी तक नजर नहीं आ रहा है। बाराबंकी विधानसभा क्षेत्र से श्री वर्मा को बहुजन समाज पार्टी से प्रत्याशी बनाये जाने पर कार्यकर्ता के साथ जनता में भी खुशी की लहर दौड़ गई है।
अब्दुल मुईद सिटी-अपराध ब्यूरो। (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स) 9936900677

