स्टाप की कमी से जुझ राह पंजाब नेशनल बैंक साखा जैदपुर

रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

बुनकरों की मदद में पंजाब नेशनल बैंक अव्वल

बाराबंकी। जैदपुर कस्बे में संचालित पंजाब नेशनल बैंक कोविड काल में भी आम ग्राहकों सरकारी सुविधाओं के साथ-साथ बुनकरों को विशेष सुविधाएं प्रदान कर रहा है। जिससे कस्बे के बुनकरों की आर्थिक मदद आसानी से हो रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जैदपुर कस्बे के बुनकर पंजाब नेशनल बैंक के कार्यों से जनता बहुत खुश नजर आ रहे हैं वहीं आम खाता धारक भी अधिकारियों, कर्मचारियों व बैंक स्टाफ की भूरि-भूरि प्रशंसा कर रहे हैं। जैदपुर कस्बा बुनकर बाहुल्य होने के कारण ज्यादातर ग्राहक इसी बैंक में खाता खुलवाये हुए हैं क्योंकि यहा पर सभी काम आसानी से त्वरित हो जाते हैं। कस्बे में कई बैंक और भी हैं लेकिन खाता खुलवाने से लेकर मुद्रा लोन, किसान क्रेडिट कार्ड, बचत खाता व पर्सनल लोन के लिए ज्यादा कस्टमर आ रहे हैं। बैंक से निकलने वाले ग्राहकों पर अलग सी मुस्कान होती है।
इस सम्बंध में कस्बे के सम्भ्रांत लोगों व खाता धारकों से सम्पर्क किया गया तो कई खाता धारकों ने बताया कि पंजाब नेशनल बैंक में हम लोगों का काम आसानी से हो जाता है, लेकिन बैंक स्टाफ ने दलालों का प्रवेश वर्जित कर दिया हैं जिससे कुछ लोग झूठी अफवाह फैलाते हैं। ऐसे लोग किसी के नहीं हो सकते हैं इसलिए सच्चाई से काम करने वाला अपना काम करता रहता है और झूठी शिकायत करने अपने ही बुने जाल में फंस जाते हैं। मोहल्ला मुक्खिन निवासी बब्लू ने बताया कि हमारा खाता पंजाब नेशनल बैंक में हमने लोन के अप्लाई किया तो मेरा लोन बहुत आसानी से व जल्द हो गया। हमने व हमारे परिवार की जीविका पंजाब नेशनल बैंक द्वारा दिये वित्तीय सहायता से चल रहा और आज हमारा करोबार तीव्र गति से बढ़ रहा है इसके लिए मैं बैंक के सभी स्टाप का शुक्रिया अदा करता हूँ।

इस सम्बंध में हमारे संवाददाता ने जब मैनेजर आशीष भगत, अधिकारी सचिन सिंह राना, हेड कैशियर सुमिट सेठ से बात की तो उन्होंने बताया कि ग्राहक की सेवा करना ही हमारी सफलता का मूल मंत्र है, हम लोग कोविड-19 का पालन स्वयं भी करते हैं और अपने ग्राहकों से शालीनता से करवाते हुए जागरूक करते हैं। ज्यादातर योजनाएं बैंक द्वारा संचालित होती है इसलिए हम लोग सभी योजनाओं मे ंबढ़चढ़कर हिस्सा लेते हैं और योजनाओं को धरातल तक पहुंचाते हैं।

रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

Don`t copy text!