यूपी की सियासत में बड़ी सरगर्मी लखीमपुर खीरी बना राजनीति के तुष्टीकरण का केंद्र
आशिष सिंह संवाददाता एसएम न्यूज़24टाइम्स लखनऊ उत्तर प्रदेश
एसएम न्यूज़24टाइम्स लखनऊ उत्तर प्रदेश सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी बीटो टीम को लखीमपुर भेजते हुए खुद मानिटरिंग कर रहे हैं। ऐसे में अन्य राजनीतिक दलों द्वारा लगातार उथल-पुथल मचाते हुए लखनऊ से लेकर दिल्ली तक राजनीति तेज हो चुकी है
वही लॉ एंड आर्डर प्रशांत कुमार लखीमपुर पहुंचकर वहां के आला अधिकारियों के साथ बैठकर कर रहे हैं तो अभी हाल ही में एडीजी से डीजी बनाए गए एसएन साबत को भी छुट्टियों से वापस बुला लिया गया है । कानून व्यवस्था को देखते हुए नेट की सेवाएं बंद कर दी गई है । यूपी के समस्त जनपदों में अलर्ट कर दिया गया है। लखीमपुर के आसपास के बॉर्डर पर पुलिस तैनात हैं। लखीमपुर आने जाने वाले लोगों पर नजर बनी हुई है एवं गाड़ियों में चेकिंग की जा रही है लगातार।
लखनऊ:– प्रियंका गांधी शीला कौल आवास से निकलीं। पुलिस के रोकने पर निजी कार से प्रियंका निकलीं।
प्रियंका को पुलिस रोकने का प्रयास कर रही है कार में सवार होकर प्रियंका गांधी निकल चुकीं।
लखनऊ:BSP महासचिव सतीश चन्द्र मिश्र का बयान।
मुझे कानून का पूरा ज्ञान है,पुलिस ने सतीश मिश्रा का घर घेर रखा है,किसके निर्देश पर मुझे रोका गया,पुलिस मुझे लिखित आदेश दिखाए,मुझे लखीमपुर जाने से क्यों रोका जा रहा,मैं शांतिपूर्वक लखीमपुर जाना चाह रहा हूं,मुझे रोकने का आदेश है तो दिखाइये
लखीमपुर-किसाननरसंहार में शहीद हुए किसानों के शव_ किसानों ने कहा, “जब तक दोषी गिरफ्तार नहीं होंगे तब तक अन्तिम संस्कार नहीं करेंगे

Related Posts
कई चीजों पर चर्चा हुई, मांग पत्र प्राप्त हुआ है। गृह राज्य मंत्री को बर्खास्त करने, FIR दर्ज़ करने और मृतकों को मुआवज़ा धनराशि, एक-एक सरकारी नौकरी देने और पूरे घटनाक्रम की न्यायिक जांच कराने की मांग की है किसानों के साथ हुई बैठक पर लखीमपुर के ज़िलाधिकारी अरविंद चौरसिया

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव हाउस अरेस्ट, अखिलेश यादव को हाउस अरेस्ट किया गया, ट्रक लगाकर पुलिस ने रास्ते किए ब्लॉक, अखिलेश के आवास के बाहर भारी पुलिस फोर्स, अखिलेश के आवास के पास भारी बैरिकेडिंग सपा प्रमुख अखिलेश यादव के घर पर ट्रक लगाकर किया गया रास्ता बंद, भारी संख्या में रैपिड एक्शन फोर्स के जवान तैनात, अखिलेश को लखीमपुर खीरी नहीं जाने देने पर अड़ा प्रशासन, सपा कार्यकर्ता भी जुटे बड़ी संख्या में

आशिष सिंह संवाददाता एसएम न्यूज़24टाइम्स लखनऊ उत्तर प्रदेश

