लखीमपुर खीरी में बवाल: अब तक दस लोगों ने गंवाई जान, बड़ी संख्या में जुटने लगे किसान, इंटरनेट सेवाएं बंद
रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500
समूचे विपक्ष के निशाने पर आई योगी सरकार
उत्तर प्रदेश में सात महीने बाद विधानसभा चुनाव होने हैं और उससे पहले ही योगी सरकार एक के बाद एक मामलों में घिरती जा रही है यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की सक्रियता से अभी गोरखपुर में हुए मनीष गुप्ता हत्याकांड का मामला संभला ही था कि रविवार को लखीमपुर खीरी में पुलिस की एक चूक ने सरकार के खिलाफ विपक्ष को मुद्दा दे दिया योगी आदित्यनाथ भले ही यह दावा कर रहे हैं

किसान नेता गुरमीत सिंह रंधावा का कहना है कि जब तक प्रशासन के उच्चाधिकारी मौके पर नहीं आते हैं तब तक किसान घटनास्थल पर बने रहेंगे सभी किसान इस वक्त कौड़ियाला रोड पर स्थित महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज खेल मैदान में डटे हुए हैं कृषि कानूनों और केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी की टिप्पणी का विरोध कर रहे किसानों और मंत्री के बेटे के बीच रविवार को हिंसक टकराव हो गया तिकुनियां कस्बे में हुए बवाल के दौरान मंत्री के बेटे आशीष मिश्र की गाड़ी से कुचलकर चार किसानों की मौत हो गई और कई घायल हो गए जान-बूझकर गाड़ी चढ़ाने का आरोप लगाते हुए गुस्साए किसानों ने मंत्री के बेटे की दो गाड़ियों में तोड़फोड़ करते हुए आग लगा दी मंत्री के बेटे ने खेतों में भागकर जान बचाई, लेकिन इस दौरान हुई पिटाई से चालक की मौत हो गई बवाल के बाद भाकियू नेता राकेश टिकैत के दिल्ली से कूच करने की सूचना के बाद किसानों ने कस्बे के इंटर कॉलेज में मृत किसानों के शव रखकर धरना शुरू कर दिया देर रात तक आसपास के जिलों से भी हजारों की संख्या में किसान धरनास्थल पर पहुंच गए
रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

