मृतक किसानों के परिजनों को मिलेगा 45-45 लाख रुपए मुआवजा और सरकारी नौकरी

रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

लखीमपुर खीरी. उत्तर प्रदेश  के लखीमपुर खीरी में किसानों और केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे आशीष मिश्रा के समर्थकों के बीच हुई हिंसक झड़प में मारे गए चार किसानों के परिजनों को 45-45 रुपए आर्थिक मदद दी जाएगी. साथ ही मृतक परिवारों के एक सदस्य को नौकरी और मामले की आठ दिन के भीतर जांच कर आरोपियों की गिरफ़्तारी की जाएगी. सोमवार सुबह से दो राउंड की बैठक के बाद प्रशासन और किसानों के बीच सहमति बन गई है. जिसके बाद किसानों ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने की बात कही.

एडीजी लॉ एंड आर्डर प्रशांत कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि सरकार की तरफ से 45-45 लाख रुपए का मुआवजा और किसान बिमा से पांच-पांच लाख रुपये दिए जाएंगे. इसके साथ ही परिवार के एक सदस्य को उसकी योग्यता के अनुसार नौकरी दी जाएगी. इसके अलावा घायलों को 10-10 लाख रुपये की मदद दी जाएगी. किसानों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी. इसके अलावा पूरे मामले की हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज से न्यायिक जांच भी की जाएगी.

नेताओं को लखीमपुर खीरी में एंट्री नहीं प्रशांत कुमार ने कहा कि जिले में धारा 144 की वजह से किसी भी नेता को एंट्री नहीं दी जाएगी. उन्होंने कहा कि किसान यूनियन के सदस्यों और किसान नेताओं के आने जाने पर कोई रोक नहीं है.लखीमपुर में हुई हिंसा में पत्रकार रमन कश्यप की मौत पर लखनऊ जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने अपर मुख्य सचिव सूचना के माध्यम से मुख्यमंत्री को पत्र भेजते हुए पत्रकार के परिजनों को एक करोड़ रुपए आर्थिक मदद के साथ ही परिवार के किसी एक सदस्य को सरकारी नौकरी व आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर न्यायिक जांच किए जाने की मांग की है।

रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

Don`t copy text!