सपा नेता नत्था पहलवान ने किया जिम का उद्घाटन
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211
बाराबंकी। गुरुवार को फैजुल्लागंज स्थित आयरन बॉडी फिटनेस का उद्धघाटन वरिष्ठ सपा नेता नत्था पहलवान ने किया। इस मौके पर उन्होने कहा कि जिस तरह से गांव में जिम खुलने से युवाओं को व्यायाम की सुविधा मिलेगी वहीं युवा स्वस्थ बनेंगे और देश की सेवा में सकारात्मक भूमिका निभाएंगे। जिम संचालक आशु यादव ने बताया कि जिम में अत्याधुनिक मशीनें लगाई गई है। जिससे युवा अपने शरीर को हेल्थी बना सके, युवाओं को तंदुरुस्त और स्वस्थ्य बनाने के लिए जिम में प्रशिक्षित हेल्थ ट्रेनर भी रखे गए है। जिससे युवाओं को प्रति दिन प्रशिक्षण प्राप्त होगा। इससे पहले वरिष्ठ सपा नेता नत्था पहलवान का आयोजको द्वारा माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से यदुपाल सिंह नन्हा,जितेंद्र, रजपाल सिंह, सिद्धार्थ यादव सोनू, अमित यादव आनंद, सुशील यादव, करन, इमरान, आशु, समेत दर्जनों युवा मौजूद रहे।
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

