तीरंदाजी में जयदीप कुशवाहा ने मारी बाजी

एसएम न्यूज़24टाइम्स के मसौली संवाददाता शांती वर्मा रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705

मसौली बाराबंकी। 10वीं वाहिनी पीएसी परिसर में चल रही तीरन्दाजी प्रतियोगिता के तीसरे दिन महिला एवं पुरुष वर्ग के 50 मीटर की व्यक्तिगत स्पर्द्धा में संजू पटेल एव जयदीप कुशवाहा ने बाजी मारी। तीसरे दिन की तीरंदाजी प्रतियोगिता में महिला वर्ग के 50 मीटर व 180 अंकों की व्यक्तिगत स्पर्धा में लखनऊ जोन की महिला आरक्षी संजू पटेल ने 135 अंको के साथ प्रथम कानपुर जोन की महिला आरक्षी शिल्पी कुमारी 129 अंको के साथ द्वितीय एवं कानपुर जोन की ही महिला आरक्षी अंजू सिंह 102 अंको के साथ तृतीय स्थान पर रहीं। वही पुरुषों के 50 मीटर व 180 अंकों की व्यक्तिगत स्पर्धा में पीएसी पूर्वी जोन प्रयागराज के आरक्षी जयदीप कुशवाहा 153 अंको के साथ प्रथम पीएसी पश्चिमी जोन मुरादाबाद के आरक्षी अंकित त्यागी 149 प्लस अंको के साथ द्वितीय और पीएसी पूर्वी जोन प्रयागराज के आरक्षी गोपाल 149 अंको के साथ तृतीय स्थान पर रहे। उक्त प्रतियोगिता में आगरा, बरेली, गोरखपुर, कानपुर, लखनऊ, मेरठ, प्रयागराज, वाराणसी जोन व पीएसी पूर्वी जोन प्रयागराज, पीएसी पश्चिमी जोन मुरादाबाद एवं मेजबान पीएसी मध्य जोन लखनऊ के लगभग 350 खिलाड़ी प्रतिभाग किया। इस अवसर पर सहायक सेनानायक ताहिर हुसैन, सहायक सेनानायक राम रतन, प्रभारी शिविरपाल दिनेश कुमार पाण्डेय, सूबेदार मेजर राजपति यादव एवं वाहिनी के अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

एसएम न्यूज़24टाइम्स के मसौली संवाददाता शांती वर्मा  रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705

 

Don`t copy text!