दो बाइक सवार घायल

एसएम न्यूज़24टाइम्स के मसौली संवाददाता शांती वर्मा रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705

मसौली बाराबंकी। बीती रात्रि अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना क्षेत्र के ग्राम हौजपुर निवासी अमित कुमार यादव पुत्र हरिकेश यादव व रवि पुत्र उदयराज किसी कार्य से मसौली चौराहे पर आये थे भयारा मोड़ के निकट हाइवे पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दोनों बाइक सवार घायल हो गये। सूचना पर पहुँची मसौली पुलिस ने घायलों की सीएचसी बड़ागाँव में भर्ती कराया जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

एसएम न्यूज़24टाइम्स के मसौली संवाददाता शांती वर्मा  रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705

Don`t copy text!