मसौली परिसर में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन

एसएम न्यूज़24टाइम्स के मसौली संवाददाता शांती वर्मा रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705

मसौली बाराबंकी। गुरुवार को थाना मसौली परिसर में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन हुई । जिसमें विभिन्न गाँवो से दुर्गा पूजा कमेटी के सदस्य मौजूद रहे।
इस बैठक को संबोधित करते हुए वरिष्ठ उपनिरीक्षक राम कृपाल सिंह ने कहा की कोरोना का समय चल रहा है और सरकार द्वारा दुर्गा पूजा को लेकर दिये गये दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार का मेले का आयोजन नहीं किया जाएगा। वरिष्ठ उपनिरीक्षक ने कहा कि यह आस्था का विषय है और हम किसी के आस्था को रोक नहीं सकते लेकिन कोरोना का दौर है , तो थोड़ी सावधानी बरती जाएगी और सोशल डिस्टेंसिंग तथा सैनिटाइजर का उपयोग किया जाएगा । जिससे कोरोना से बचा जा सके। एसएसआई श्री सिंह ने कहा कि विसर्जन के दिन शराब पूर्णतया बन्द रहेगी यदि किसी ने शराब के नशे में शांति भंग की कोशिश की तो सख्त कार्यवाही की जायेगी। तथा डीजे आदि का उपयोग नही होगा।
चौकी प्रभारी कस्बा मसौली सुधीर कुमार यादव ने कहा कि दुर्गा पूजा उत्सव परम्परागत रूप से मनाये तथा कोई नयी परम्परा न डाले श्री यादव ने दुर्गा कमेटी के पदाधिकारियों से कहा कि विसर्जन के दौरान कम से कम लोग घाट पर जाय जिससे कोई व्यवधान पैदा न हो। साथ ही ग्राम प्रधानों से कहा कि पूजा स्थल एव विसर्जन मार्ग पर समय से पहले सफाई करा दे। पीस कमेटी की बैठक में पदाधिकारियों से समस्याएं सुनी गयीं।
इस मौके पर उपनिरीक्षक धनीराम वर्मा, महेश सिंह, माया यादव, दुर्गा पूजा समिति मसौली से प्रेमनन्द वर्मा, देवीशंकर सोनी, विश्व विजय प्रताप सिंह, बलराम यादव, उमाकान्त राव, रामसिंह यादव, रामसजीवन मौर्या, संजय मौर्या, प्रेमचंद वर्मा, अशोक मौर्य, विजय गुप्ता, कृपाशंकर , मन्नू रावत, नन्दकिशोर, विपेंद्र कुमार, मोनू मौर्या, रामसजीवन टेरासनी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

एसएम न्यूज़24टाइम्स के मसौली संवाददाता शांती वर्मा  रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705

Don`t copy text!