गांधी समाज में अराजकता के विरोधी थे : महीधर पंत

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

शिक्षाविद् वी.पी सिंह व ज्ञानू सहित कई विभूतियों को मिला सामाजिक सहभागिता सम्मान

बाराबंकी। गांधी समाज में अराजकता के विरोधी थे और वह समाज में इस तरह का माहौल चाहते थे जो रामराज्य के समान हो। समाज में भाईचारा और सौहार्द स्थापित करने के लिए आर्थिक समानता आवश्यक है। गांधीजी का मानना था कि व्यक्ति को अपनी आवश्यकताएं सीमित रखनी चाहिए और उसी में अधिकतम संतुष्टि प्राप्ति करनी चाहिए तभी समाज में समानता स्थापित होगी। यह बात गांधी भवन में गांधी जयन्ती सप्ताह के समापन पर लखनऊ से आए बीएसएनएल के उपमहानिदेशक महीधर पंत ने कही। इस मौके पर मुख्य अतिथि महीधर पंत ने फिल्म निर्माता और निर्देशक आदित्य ओम, सभासद देवेन्द्र प्रताप सिंह ‘ज्ञानू’, शिक्षाविद् विजय प्रताप सिंह, पर्यावरणविद् हाजी सलाउद्दीन किदवई, समाजसेवी विनय कुमार सिंह को सामाजिक सहभागिता सम्मान से सम्मानित किया गया। फिल्म अभिनेता एवं निर्देशक आदित्य ओम ने कहा कि महात्मा गांधी ने शरीर में आत्मा डालने का काम किया। लेकिन उनके न रहने के बाद देश में करूणा की कमी आयी। लोगों ने उनके प्रतीकों को तो जिन्दा रखा लेकिन उन्के विचारों को भूलते जा रहे है। अध्यक्षता कर रहे समाजसेवी वामिक रफीक वारसी ने कहा कि गांधी अहिंसा के समर्थक थे। वे हिंसा और हिंसात्मक गतिविधियों का विरोध करते थे। उन्होंने अपने सत्याग्रह आंदोलन में कई तरह के रचनात्मक आंदोलनों को जोड़ा। जिसकी प्रासंगिकता आज भी बनी हुई है। गांधीवादी चिन्तक राजनाथ शर्मा ने कहा कि गांधी जी के लिए बिना स्वदेशी के स्वराज की कल्पना दूभर थी। गांधी जी का मूल सीख सत्य और अहिंसा थी। सत्य और अहिंसा के उनके दर्शनों को समझे बिना कोई भी गांधी को नहीं समझ सकता है। यह विचार भारतीय चिंतन और दर्शन से आज भी अनुकरणीय है। इन्हें भली-भांति समझने और उन्हें प्रसांगिक बनाने की आवश्यकता है। जो काम गांधी जयन्ती समारोह ट्रस्ट पिछले चार दशकों से कर रही है। सेवा सोसाइटी के अध्यक्ष मो. उमेर किदवई ने कहा कि गांधी जैसी शख्सियत सदियों में एक बार पैदा होती है। गांधीवादी विचारधारा और दर्शन के प्रति लोगों की आस्था अभी बनी हुई है। गांधी का चरित्र विशाल था। उनकी क्रियाशीलताओं के आयाम बेहद व्यापक थे। इस मौके पर महात्मा गांधी स्पोर्टस क्लब द्वारा आयोजित हॉकी प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को ट्रैक सूट व सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं कैरम प्रतियोगिता के विजेता व उप विजेता खिलाड़ियों सहित मुख्य अम्पायर परवेज अख्तर को मोमेंटो देकर सम्मानित कया गया। कार्यक्रम का संचालन पाटेश्वरी प्रसाद ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से हॉकी के राष्ट्रीय खिलाड़ी संजय तिवारी, प्रसपा नेता धनंजय शर्मा, प्रसून जोशी, हाजी सलाउद्दीन किदवई, अभिनेता शरद राज सिंह, अनवर महबूब किदवई, मनीष सिंह, अनिल सिंह यादव सहित कई लोग मौजूद रहे।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

Don`t copy text!