इस वज़ह से योगी आदित्यनाथ के ‘जनता दरबार’ में सुरक्षाकर्मी रखते हैं फरियादियों के कंधे पर हाथ
संपादक मोहिनी शर्मा एडवोकेट एसएम न्युज24 टाइम्स 8564852662
बड़े ही चरणबद्ध तरीक़े से आयोजित होता है सीएम योगी का जनता दरबार, जानिए पूरी प्रक्रिया…

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की एक बेहतरीन पहल है जनता दरबार। जिसमें यूपी की जनता सीधा उनसे संवाद करती है और अपनी समस्याओं को बताती है। जी हां योगी सरकार का जनता दरबार भले वैश्विक महामारी के दौरान कुछ समय के लिए बंद रहा हो, लेकिन यह एक बार फ़िर शुरू हो चुका है।ऐसे में हम आप सभी को बता दें कि योगी के जनता दरबार में फरियादियों के आने के कुछ नियम हैं और इस नियम के बाद एक विशेष बात यह भी है कि जब भी सीएम योगी किसी फरियादी के पास आते हैं तो तुरंत सुरक्षाकर्मी उस फरियादी के कंधे पर हाथ रखकर खड़े हो जाते हैं। तो आइए जानते हैं योगी आदित्यनाथ के ‘जनता दरबार’ से जुड़ी कुछ विशेष बातें…

बता दें कि इस जनता दरबार मे महिला फरियादियों के लिए महिला और पुरुष फरियादियों के कंधे पर हाथ रखने के लिए पुरुष सुरक्षाकर्मी होते हैं।योगी के जनता दरबार के लिए एक खास प्रोसेस होती है। यानी जनता दरबार में कितनी संख्या होगी और कैसे जनता यहां तक आ सकती है और जनता दरबार कहां और कब लगेगी आदि। यह सब एक प्रोसेस के भीतर रह कर किया जाता है।इतना ही नहीं जनता दरबार में फरियादियों के लिए कुर्सियां लगा कर लाइन से लोगों को बैठाया जाता है। हर फरियादी के पीछे एक सुरक्षाकर्मी होता है।गौरतलब हो कि योगी की जेड प्लस सुरक्षा का एक स्तर बढ़ाते हुए सुरक्षा एजेंसियों ने उन्हें सीआईएसएफ कमांडो की टुकड़ी दी है। ये टुकड़ी उनके साथ हमेशा साए की तरह रहती है।

Related Posts


