मस्जिदुल अक़सा के भीतर घुसे यहूदी तो फ़िलिस्तीनी संगठनों ने दी चेतावनीः इस हरकत को एलाने जंग माना जाएगा
समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714
फ़िलिस्तीन के प्रतिरोधक संगठनों ने ज़ायोनी शासन को चेतावनी दी है कि उसने मस्जिदुल अक़सा के भीतर जाकर उपासन करने की यहूदियों को इजाज़त देकर बहुत बड़ी ग़लती कर दी है क्योंकि यह इस्लामी पवित्र स्थलों के ख़िलाफ़ एलाने जंग है।
फ़िलिस्तीनी संगठनों ने एक संयुक्त बयान में कहा है कि इस्राईल की अदालत ने मस्जिदुल अक़सा के भीतर उपासना की यहूदियों को अनुमति दी है जो बेहद निंदनीय है।बयान में कहा गया है कि अदालत का यह हुक्म इस्लामी पवित्र स्थलों के ख़िलाफ़ ख़तरनाक दुस्साहस है और इसके हर नतीजे की ज़िम्मेदार ज़ायोनी सरकार होगी। फ़िलिस्तीनी संगठनों के बयान में कहा गया है कि इस्राईल इस कोशिश में लग गया है कि मस्जिदुल अक़सा में उपासना का कुछ समय यहूदियों के लिए विशेष कर दे यह बहुत ख़तरनाक मंसूबा है जिसके भयानक परिणाम निकलेंगे। फ़िलिस्तीनी संगठनों के बयान में कहा गया है कि मस्जिदुल अक़सा मुसलमानों की आस्था का केन्द्र है इसकी एक इंच ज़मीन पर भी समझौता नहीं हो सकता।
इस बयान में कहा गया है कि वेस्ट बैंक और 1948 के अवैध अधिकृत फ़िलिस्तीनी इलाक़ों में बसने वाले फ़िलिस्तीनी बड़े पैमाने पर बाहर निकलें और मस्जिदुल अक़सा के भीतर एकत्रित होकर इबादत करें और इस्राईली अदालत के फ़ैसले का विरोध जताएं।
समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714

