तालेबान के विदेश मंत्री का पहला विदेश दौरा, जाने किस देश का दौरा कर रहा तालेबान का प्रतिनिधिमंडल
समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714
तालेबान सरकार के विदेश मंत्रालय के कार्यवाहक विदेश मंत्री अमीर ख़ान मुत्तक़ी एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ क़तर की यात्रा पर गए हैं।
प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक़, तालेबान सरकार के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अब्दुल क़हार बलख़ी ने एक ट्वीट करके सूचना दी है कि तालेबान सरकार में कार्यवाहक विदेश मंत्री अमीर ख़ान मुत्तक़ी एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ क़तर की यात्रा पर रवाना हो गए हैं। बलख़ी ने बताया कि दोहा यात्रा पर गया तालेबान का प्रतिनिधिमंडल क़तर के अधिकारियों और कई अन्य देशों के प्रतिनिधियों के साथ अफ़ग़ानिस्तान की राजनीतिक स्थिति के संबंध में चर्चा करेगा।
तालेबान सरकार के सूचना एवं संस्कृति मंत्री मुल्ला ख़ैर ख़्वा, तालेबान सरकार के ख़ुफिया प्रमुख मुल्ला अब्दुल हक़ वसीक़, उप गृह मंत्री मोलवी नूर जलाल और अन्य कई अधिकारी तालेबान सरकार के कार्यवाहक विदेश मंत्री के साथ क़तर की यात्रा पर गए हैं। ग़ौरतलब है कि अफ़ग़ानिस्तान में तालेबान की सरकार के गठन के बाद क़तर के विदेश मंत्री ऐसे पहले विदेशी अधिकारी थे जो काबुल की यात्रा पर गए थे।
समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714

