प्रभावशाली तरीके से रखें अपनी बात : हिमांशु दुबे भाजपा की जिला मीडिया कार्यशाला आयोजित

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। भाजपा के प्रदेश सह मीडिया हिमांशु दुबे ने कहा कि पार्टी के मीडिया कार्यकर्ता पार्टी के संवाहक हैं। 2022 के विधानसभा चुनाव में पार्टी का सशक्त और सबल पक्ष जनता में पहुंचे इसके लिए मीडिया पदाधिकारियों की अहम भूमिका होगी। जिसके लिए आंकड़ो को एकत्रित करना एवं उनका मीडिया के समक्ष प्रस्तुतिकरण का तरीका महत्वपूर्ण है। प्रदेश सह मीडिया प्रभारी सोमवार को भाजपा की जिला मीडिया कार्यशाला के दौरान पार्टी के मीडिया कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने विपक्ष के हमलों का जवाब देने का गुर भी सिखाया। उन्होने मीडिया के सम्मुख क्या बोलना है और क्या नहीं बोलना है इसके भी टिप्स दिए। कहा कि विधानसभा के चुनाव पर देश और विष्व की नजर रहेगी। कहा कि जनता के बीच चुनाव प्रचार से लेकर चुनावी तैयारी तक का दारोमदार भाजपा की मीडिया टीम पर रहेगा। टीम को प्रभावशाली तरीके से अपनी बातें रखकर विपक्ष को बेनकाब करना होगा। कहा कि बूथ और शक्तिकेन्द्रों से लेकर मण्डल और जिले तक पार्टी ने मजबूत सूचना तंत्र स्थापित किया है। मीडिया प्रभारी व प्रवक्ताओं की जिम्मेदारी है कि सरकार के कामों को प्रभावी तरीके से जनता के बीच पहुंचाएं और उन्हें बार-बार गिनाएं। उन्होने आगे कहा कि कहा कि प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के साथ सोशल मीडिया पर भी पार्टी के कार्यक्रमों व सरकार की योजनाओं का मजबूत प्रचार-प्रसार आवश्यक है। मीडिया, समाज व जनता तक संगठन की बातों व विचारों को पहुंचाने का सशक्त माध्यम है। जिला मीडिया प्रभारी विजय आनंद बाजपेई ने अतिथियों का स्वागत एवं धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष प्रमोद तिवारी ने किया। इस अवसर पर देवेंद्र प्रताप सिंह ज्ञानू, हर्ष टण्डन, विजय कुमार श्रीवास्तव, पारस त्रिपाठी, कल्पना सिंह, सुमन श्रीवास्तव, आशीष जायसवाल, सन्तोष कुमार रावत, शरद जैन, करुणा शंकर शुक्ला, अजय विष्वकर्मा सहित सभी मंडलो एवं मोर्चा के मीडिया प्रभारी मौजूद रहे।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

 

 

Don`t copy text!