पूर्व मंत्री ने किया साइकिल यात्रा का स्वागत

एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ नेवाज अंसारी की रिपोर्ट 7268941211

बाराबंकी। रविवार को शहर के सिविल लाइन स्थित आवास पर सपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप ने उत्तर प्रदेश के लगभग पांच दर्जन से ज्यादा जिलों का भ्रमण कर समाजवादी पार्टी की नीतियों और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के द्वारा कराए गए उत्तर प्रदेश में विकास के ऐतिहासिक कार्य तथा सपा सरकार में चलाई गई जन कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार करते हुए आज समाजवादी पार्टी के सिपाही रणविजय सिंह, अरविंद सिंह, समाजवादी सायकिल यात्रा लेकर पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद सिंह गोप के आवास पर पहुंचे। पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप ने यात्रा का स्वागत किया तथा अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित भी किया। सायकिल यात्रा आजमगढ़, बलिया से लेकर बनारस गाजीपुर, जौनपुर, अयोध्या बाराबंकी होते हुए लखनऊ तक जाएगी।

एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ नेवाज अंसारी की रिपोर्ट 7268941211

 

 

 

Don`t copy text!