पुनिया का कांग्रेसियों ने किया स्वागत
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की उत्तर प्रदेश की प्रभारी राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी कांग्रेस पार्टी के चुनाव अभियान का चेहरा होगी। 2022 का विधानसभा चुनाव उनकी अगुवाई में लड़कर प्रभावी चुनाव अभियान चलाकर जीता जायेगा। उक्त उद््गार पूर्व सांसद व कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति के चेयरमैन डा. पीएल पुनिया ने आज अपने ओबरी आवास पर स्वागत के पश्चात कांग्रेसजनो के बीच व्यक्त किये। नवमनोनीत कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति के चेयरमैन पूर्व सांसद डा. पुनिया ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी तथा प्रदेश की प्रभारी राष्ट्रीय महासचिव ने जो विश्वास हम पे जताया है उस पर हम खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगे। हमारी प्रदेश चुनाव प्रचार समिति मे पूर्व अध्यक्ष मोहसिना किद्वई, श्री प्रकाश शुक्ला, राजबब्बर, प्रमोद तिवारी, आरपीएन सिंह जैसे 20 अनुभवी वरिष्ठ कांग्रेसजन है जिनके साथ बैठकर प्रभावी चुनाव अभियान की रणनीति बनायी जायेगी और निश्चित रूप से 32 वर्षा बाद प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाकर तिरंगा परचम लहरायेगे। पूर्व सांसद डा. पी.एल. पुनिया को कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति का चेयरमैन मनोनीत करने पर राष्ट्रीय नेतृत्व को बधाई एवं नवमनोनीत चेयरमैन का स्वागत करने वालो में मुख्यरूप से मध्यजोन के कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के चेयरमैन तनुज पुनिया, कांग्रेस अध्यक्ष मो. मोहसिन, प्रवक्ता सरजू शर्मा, सिकन्दर अब्बास रिजवी, केसी श्रीवास्तव, रामहरख रावत, इरफान कुरैशी, सिद््दीक पहलवान, रामानुज यादव, प्रीति शुक्ला, श्रीकान्त मिश्रा, मो. अकील, रंजीत रावत, हरितास यादव, जसवन्त यादव सहित दर्जनो की संख्या में कांग्रेसजन थे।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

