बगैर परमिट के कट गए बेशकीमती पेड़
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी। राजा रजवाड़ो को गए हुये सात दशक से भी ज्यादा समय हो गया देश मे लोक तन्त्र की स्थापना हुई भारत देश भर में भारतीय संविधान लागू है भारतीय कानून के हिसाब से सभी को समता का अधिकार प्राप्त है इसी कानून के हिसाब से सभी को दण्ड का प्रवधान है चाहे अमीर हो या गरीब। किन्तु बाराबंकी जिले के रामसनेहीघाट वन रेंज व थाना क्षेत्र के हथौधा पुलिस चौकी के सामने आज भी हथौधा राजा का दब दबा कायम है इस राज घराने के आगे वन विभाग व पुलिस महकमा नतमस्तक है। इस राजघराने द्वारा बगैर परमिट के दर्जनों आम के पेड़ काटे जा रहे है और ठेकेदार राजा का रुतबा दिखाते हुए पिकअप गाड़ियों पर आम के बोटे लादकर तिरपाल से ढक गनेशपुर मंडी बेखौफ होकर भेज रहे है। अब ऐसे में वन अधिनियम की धज्जियां रसूखदारो द्वारा उड़ाई जा रही है ऐसे में विभाग की चुप्पी वह दिन लाने का काम कर रही जब लोग ऑक्सीजन के लिये तपडपते हुये नजर आएंगे।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

