50 वर्षीय ने अपने मकान के कमरे में फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705
मसौली बाराबंकी। सफ़दरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पड़रा में बीती रात्रि एक 50 वर्षीय युवक ने अपने दो मंजिला मकान के कमरे में फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह देर तक पिता के नीचे न आने पर कमरे में गयी पुत्री ने पिता के लटकते शव को देखकर परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुँची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
शुक्रवार की देर शाम ग्राम पड़रा निवासी 50 वर्षीय रमापति पुत्र सोहनलाल नित की भांति खाना खाने के बाद छत के ऊपर बने कमरे में सोने चला गया तथा बच्चे अपने कमरों में सोने चले गये। रात्रि में रमापति कमरे में ही गमछे से फंदा लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। सुबह देर तक पिता के कमरे से बाहर न आने पर पता करने गयी पुत्री रीमा ने छत से लटकते पिता के शव को देखकर अपनी अन्य बहनों एव भाई को जानकारी दी। पिता के लटकते शव को देख घर मे कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पत्नी रेनू की कई वर्ष पूर्व मृत्यु हो चुकी है तथा मृतक के चार पुत्रियाँ एव एक पुत्र है। प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि मृतक की जेब से एक पर्चा मिला है जिसमे गांव के कई लोगों से पैसे के लेनदेन का हिसाब लिखा हुआ है।
एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705

