जनता बसपा की ओर आषा भरी नजरों से देख रही है : इंदलराम बसपा ने किया कैडर कैम्प बोले बसपा नेता

रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

बाराबंकी। विधानसभा क्षेत्र दरियाबाद के अन्तर्गत भिटरिया चौराहे स्थित कृष्णा मैरिज लॉन में बसपा द्वारा कैडर कैम्प का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अनिल गौतम ने की। संचालन अयोध्या मण्डल के मुख्य सेक्टर प्रभारी अजय गौतम ने किया। मुख्य अतिथि के तौर पर आये कई मंडलो के मुख्य सेक्टर प्रभारी इंदलराम ने कहा कि संगठन को विधान सभा, सेक्टर, बूथ स्तर सर्व समाज के बीच में भाईचारा कायम करके मजबूती से तैयार करना है, चुनाव नजदीक है बीजेपी, सपा ने हमेशा प्रदेश की भोलीभाली जनता को सिर्फ ठगने का काम किया है। बीएसपी की सरकार ने सबको शिक्षा, सम्मान ,सुरक्षा, रोजगार, नौकरी देकर गरीबों को खुशहाल बनाने का काम किया। आज बीजेपी ने सरकारी उपक्रमों को निजी कंपनियों को बेच दिया है। नौकरियां छीन लिए है, देश प्रदेष को बीजेपी के लोग लूटने में लगे हैं। वर्तमान सरकार में कानून व्यवस्था चौपट है, गुंडे माफिया, खुलेआम लूट, डकैती, हत्या, बलात्कार कर रहे है, किसान, छात्र, बेरोजगार, मजदूर, महिलाएं परेशान है, बिजली, पानी खाद,बीज दवाई, डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस सिलेंडर, की महगाई ने आम जनमानस की कमर तोड़ दिया है। सर्वसमाज के लोग बीजेपी सरकार से मुक्ति चाहते हैं कानून के द्वारा कानून का राज कायम करने के लिए बहन मायावती की ओर आशा भरी नजरों से देख रही है,पांचवी बार बहन को मुख्यमंत्री बनाने के लिए रात दिन मेहनत करने के कार्यकर्ताओ को आवाहन किया। कैडर कैम्प को मुख्य सेक्टर प्रभारी मोहम्मद असद, मुख्य सेक्टर प्रभारी अयोध्या मंडल अजय गौतम, विजय कुमार गौतम, पूर्व प्रत्याशी दरियाबाद मोहम्मद मुबाशिर, आयोजक ज्ञानेंद्र पाल, मनीष गौतम, रविकांत गौतम, रमेश गौतम, नंदराम रावत, उदयराज गौतम, बालक राम रावत, लल्लू कनौजिया सत्देव कनौजिया सहित विशाल जनसमूह उमड़ पड़ा।

रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

 

 

Don`t copy text!