अलीगढ़ में अब रात में अकेली महिला यात्रियों को स्टेशन से घर तक पहुंचाएगी आरपीएफ

रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

ट्रेनों में अकेले सफर करने वाली महिलाओं को अब सुरक्षा और स्टेशन से घर पहुंचने की चिंता करने की जरूरत नहीं है। आरपीएफ की मेरी सहेली टीम अकेली महिला यात्रियों को स्टेशन से ऑटो-टैक्सी में बैठाकर घर तक सुरक्षित पहुंचने में मदद करेगी। ऑटो-टैक्सी चालक का पूरा ब्योरा आरपीएफ की टीम के पास रहेगा। महिला यात्री के घर पहुंचने पर उसे फोन कर कुशलता भी जानी जाएगी। खासकर रात के समय टीम इस योजना को लेकर ज्यादा अलर्ट रहेगी। अगर, रात को ऑटो-टैक्सी नहीं मिलती है तो आरपीएफ का एक पुरुष और एक महिला कर्मी यात्री के साथ सरकारी गाड़ी से उसके घर तक उसे छोडऩे के लिए जाएंगे।रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

 

Don`t copy text!