उत्तर प्रदेश में 12 आईपीएस अफसरों का तबादला, कानपुर और आगरा रेंज के आईजी हटे
एसएम न्यूज़24टाइम्स नेटवर्क उत्तर प्रदेश भारत 9889789714
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले पुलिस महकमे में तबादलों का सिलसिला तेज हो गया है। 12 आइपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इसमें कानपुर और आगरा रेंज के चार पुलिस महानिरीक्षक (आइजी) सहित आठ सेनानायक शामिल हैं।कानपुर के पुलिस महानिरीक्षक मोहित अग्रवाल को पुलिस महानिरीक्षक टेक्निकल सर्विसेस बनाकर लखनऊ भेजा गया है। वहीं, प्रतीक्षारत प्रशांत कुमार को कानपुर का नया पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है। नचिकेता झा को आगरा के पुलिस महानिरीक्षक पद की जिम्मेदारी दी गई, जबकि आगरा के पुलिस महानिरीक्षक नवीन अरोड़ा को पुलिस महानिरीक्षक बजट बनाकर लखनऊ भेजा गया है योगेश सिंह को सेनानायक 47वीं वाहिनी पीएससी गाजियाबाद के पद से ट्रांसफर कर सेनानायक 25वीं वाहिनी पीएससी रायबरेली भेजा गया है। डॉ. अरविंद भूषण पांडेट को सेनानायक 25वीं वाहिनी पीएससी रायबरेली से एसपी टेक्निकल सर्विसेज लखनऊ ट्रांसफर किया गया है। संजय सिंह को सेनानायक 45वीं वाहिनी पीएससी अलीगढ़ के पद से ट्रांसफर कर सेनानायक द्वितीय वाहिनी पीएससी सीतापुर के पद पर तैनाती की गई है।कल्पना सक्सेना को सेनानायक 49वीं वाहिनी पीएसी गौतमबुद्धनगर से सेनानायक 47वीं वाहिनी पीएससी गाजियाबाद के पद पर ट्रांसफर किया गया है। राहुल यादुवेंदु को सेनानायक द्वितीय वाहिनी पीएससी सीतापुर के पद से पुलिस अधीक्षक मुख्यालय पुलिस महानिदेशक लखनऊ के पद पर भेजा गया है। राजेश कुमार सक्सेना को सेनानायक 8वीं वाहिनी पीएससी बरेली, भारती सिंह को सेनानायक 49वीं वाहिनी पीएसी, गौतमबुद्धनगर और विकास कुमार वैद्य को सेनानायक 37वीं वाहिनी पीएसी कानपुर नगर के पद पर भेजा गया है।
एसएम न्यूज़24टाइम्स नेटवर्क उत्तर प्रदेश भारत 9889789714

