बूथ व सेक्टर प्रभारी अभी से तैयारी में लग जाए : गौरव रावत

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

सिद्धौर, बाराबंकी। समाजवादी पार्टी के पास कार्यकर्ताओं की लम्बी फौज है। आगामी विधानसभा चुनाव की बूथ व सेक्टर प्रभारी अभी से तैयारी में लग जाए। सपा से बड़ा संगठन किसी भी पार्टी के पास नहीं है और इन्ही के सहारा हम लोग 2022 का चुनाव लड़ेगें। उक्त विचार आज सिद्धौर कस्बे में विधानसभा कार्यालय पर सेक्टर व बुथ अध्यक्षों की बैठक को सम्बोधित करते हुए विधायक गौरव कुमार रावत ने व्यक्त किया। श्री रावत ने आगे कहा कि भाजपा के शासनकाल में प्रदेश की जनता को चौबीस घण्टे ठगा जा रहा है। किसान, नौजवान, गरीब, व्यापारी सभी परेशान है। अपराधियो को खुली छुट है और प्रशासन तत्र कानून व्यवस्था बनाए रखने में पंगु साबित हो रहा है। भाजपा ने प्रदेश को बर्बादी और बदनामी में ढकेल दिया है जनता अब भाजपा सरकार से मुक्ति चाहती है। 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को हर हाल में सत्ता से बाहर हो जाना है। डबल इंजन सरकार होने के बावजूद बाजार पर सरकार का नियंत्रण नही रहा है। विधानसभा अध्यक्ष मोहम्मद उबैद शानू की अध्यक्षता व प्रतिनिधि मोहम्मद रिजवान संजय के संचालन में हुई उक्त बैठक को मुख्य रूप से पूर्व प्रधान मोहम्मद अकील, फारूख प्रधान, जितेन्द्र वर्मा ब्लाक अध्यक्ष, मज्ञन्दर रावत, आनन्द यादव प्रधान, अमर बहादुर पाल धनगर, अंकित वर्मा, दिलीप कुमार वर्मा आदि सपाई मौजूद रहे।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

 

Don`t copy text!