पूर्व मंत्री ने किया उद्घाटन
एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ नेवाज अंसारी की रिपोर्ट 7268941211
बाराबंकी। सपा के पूर्व मंत्री अरविन्द सिंह गोप ने षहर के मुगल दरबार बाजार में स्थित एक षोरुम का उद्घाटन किया। इस मौके पर पूर्व मंत्री अरविन्द सिंह गोप ने कहा कि आज के परिवेश में किसी भी प्रतिष्ठान को चलाना बहुत टेढ़ी खीर है। क्योंकि जबसे बीजेपी सरकार ने नोट बंदी,और जीएसटी लागू किया है। बड़े बड़े कारोबारी आसमान से जमीन पर आ गए हैं। इस सरकार में महंगाई चरम सीमा पर पहुंच चुकी है ऐसे में लोगों को अपना घर चलाना ही बहुत बड़ा काम है। इस मौके पर पूर्व विधायक राम गोपाल रावत, नसीम कीर्ति, हशमत अली गुड्डू, उमेर किदवई, जावेद आज़मी आदि मौजूद रहे।
एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ नेवाज अंसारी की रिपोर्ट 7268941211

