अध्यक्ष का स्वागत

एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ नेवाज अंसारी की रिपोर्ट 7268941211

बाराबंकी। अवध बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राकेश कुमार चौधरी, महामंत्री अमरेंद्र नाथ त्रिपाठी और वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह राजावत का बाराबंकी के बार एसोसिएशन के सभागार में अधिवक्ताओं द्वारा फूलमाला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता संत शरण यादव संजय बाबा ने अवध बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों का सम्मानित कर उनका अभिनंदन किया। अवध बार एसोशिएशन के अध्यक्ष राकेश कुमार चौधरी ने कहा कि एक वकील के लिए अपने मुवक्किलों के प्रति सहानुभूति रखनी आवश्यक होती है, इसके जरिये आपको किसी भी मामले की तह तक जाने और क्लाइंट की चिंताओं को समझने में मदद मिलती है। उन्होंने कहा कि वकालत के पेशे में नए अधिवक्ताओं को आगे बढाने में एक भूमिका में रहता हूं। जिसके चलते अदालत में मैंने हमेशा ही युवा वकीलों को प्रोत्साहित किया है क्योंकि ये युवा ही हमारे पेशे का भविष्य हैं। इस मौके पर अधिवक्ता संत शरण यादव ने सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वरिष्ठ अधिवक्ता राकेश चौधरी से मैंने वकालत के पेशे में काफी कुछ सीखा है। इस मौके पर कई अधिवक्ता मौजूद रहे।

एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ नेवाज अंसारी की रिपोर्ट 7268941211

Don`t copy text!