CRPF जवान ने साथी जवानों पर चलाई गोली, 4 जवानों की मौत..
समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714
रायपुर : दीपावाली की छुट्टियों को लेकर हुए विवाद में चार जवानों की जान चली गई है. घटना तेलंगाना-छत्तीसगढ़ सीमा की है. मृतक सभी सीआरपीएफ 50 बटालियन के जवान थे.जानकारी के मुताबिक, छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के लिंगमपल्ली बेस कैम्प में सोमवार की सुबह जवानों के बीच दीपावली की छुट्टियों को लेकर विवाद शुरू हो गया. इस दौरान अचानक एक जवान ने गोलीबारी शुरू कर दी.
घटना में बिहार के राजमणि यादव, दांजी और बंगाल के राजू मंडल की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, अन्य चार गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें भद्राचलम एरिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिसमें से एक जवान धर्मेंद्र ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. चिकित्सकों का कहना है कि अन्य जवानों की भी हालत गंभीर है.

