डीएम की अध्यक्षता में 20 नवंबर को फतेहपुर तहसील में होगा सम्पूर्ण समाधान दिवस।

सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

बाराबंकी  शासन से प्राप्त निर्देशों के अनुक्रम में प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय शनिवार को प्रातः 10 बजे से सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन तहसील स्तर पर कोविड-19 प्रोटोकाल का अनुपालन करते हुए किया जायेगा। माह नवंबर , 2021 के तृतीय शनिवार (20 नवंबर) को जिलाधिकारी डॉ आदर्श सिंह की अध्यक्षता में तहसील फतेहपुर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन होगा तथा अन्य तहसीलों में अपर जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी एवं सम्बन्धित उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में होगा।
जिलाधिकारी डॉ आदर्श सिंह की अध्यक्षता में आयोजित होने वाले सम्पूर्ण समाधान दिवस फतेहपुर तहसील में जन समस्याओं/शिकायतों की सुनवाई की जायेगी और मौके पर उपस्थित सम्बन्धित अधिकारियों से निस्तारण भी कराया जायेगा। जिलाधिकारी द्वारा सभी सम्बन्धित अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि प्रातः 10 बजे सम्पूर्ण समाधान दिवस पर अवश्य उपस्थित रहकर जन शिकायतों का प्रभावी ढंग से निस्तारण करें ।
सम्पूर्ण समाधान दिवस के आयोजन के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी श्री मती एकता सिंह की अध्यक्षता में तहसील हैदरगढ़ में, अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) श्री राकेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में तहसील सिरौलीगौसपुर में तथा अन्य तहसीलों में सम्बन्धित उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन होगा, जिसमें आमजनों की समस्याओं एवं शिकायतों का निस्तारण सम्बन्धित अधिकारियों से मौके पर कराया जायेगा।

सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

Don`t copy text!