कार्तिक पूर्णिमा के शुभ अवसर पर परम्परागत मेले का आयोजन…
अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705
बाराबंकी सफदरगंज । क्षेत्र के सफदरगंज बांसा मार्ग स्थित कैलाशपुरी आश्रम में कार्तिक पूर्णिमा के शुभ अवसर पर परम्परागत मेले का आयोजन किया गया।
श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा 16 मढ़ी के महंत बाबा कैलाशपुरी की स्मृति में कार्तिक पूर्णिमा के पर्व पर मुस्कीनगर बांसा रोड स्थित प्रसिद्ध कैलाशपुरी आश्रम में सुबह से ही सैकड़ों भक्तों का ताता लग गया। श्री पंज दशनाम जूना अखाड़ा 16 मढ़ी से आए साधु संतो द्वारा हवन पूजन और भजनों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आश्रम प्रांगण में परम्परागत मेले का आयोजन भी किया गया। आश्रम समिति द्वारा भक्तो द्वारा आयोजित भण्डारे में श्रद्धालुओं ने देर शाम तक प्रसाद ग्रहण किया। मेले में शान्ति व्यवस्था और सुरक्षा के लिए रामपुर कटरा चौकी प्रभारी रवीन्द्र यादव उपनिरीक्षक रूचि सिंह राठौर प्रयांशु वर्मा हेड कांस्टेबल शिवकुमार मौजूद रहे ।
अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

