शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर अमृत महोत्सव की शुरुआत

रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

अखण्ड भारत के चित्र पर लोगों ने जलाए दीपक

बाराबंकी। अखण्ड भारत के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन एवं शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करके जिले में अमृत महोत्सव की शुरुआत हुई। नगर पालिका के निकट ‘एक दीप-शहीदों के नाम‘ थीम पर आयोजित कार्यक्रम में लोगों ने काव्य पाठ का भी आनन्द उठाया। भारत माता की आरती के उपरांत वन्दे मातरम के उदघोष से कार्यक्रम स्थल गूंज गया। हांथो में दिये लिए लोग कार्यक्रम स्थल से छाया चौराहा पहुँचकर शहीदों की प्रतिमाओं को नमन किया। मुख्य वक्ता डॉ. अमित कुशवाहा ने बताया कि देश की आजादी के लिए लाखों लोगो ने अपने प्राणों की आहुति दी। जिसमे वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई जैसी मातृ शक्तियों का भी अतुलनीय योगदान रहा। उन्होंने कहा कि स्वाधीनता के 75वें वर्ष में सभी भारतीयों को अपने अतीत के गौरव, स्वाधीनता के नायकों को याद करते हुए मां भारती को परम वैभव तक पहुंचाने का संकल्प लेना चाहिए। इस अवसर पर विपिन राठौर, विजय आनंद बाजपेई, डा राकेश शंकर गुप्ता, सुमन श्रीवास्तव, शैलेंद्र, कृष्ण कुमार, डॉ सुजीत चतुर्वेदी, परितोष, शिवपूजन, देव गुप्ता सहित काफी संख्या में लोग मोजूद रहे।

रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

 

 

Don`t copy text!