आपकी बेटी, हमारी बेटी की तर्ज पर हुआ सामूहिक विवाह
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
कश्यप समाज पिछड़ा मंच ने कराया कार्यक्रम
बाराबंकी। षुक्रवार को षहर के जीआईसी आडीटोरियम मे कश्यप समाज पिछड़ा एकीकरण मंच के बैनर तले 20 जोड़े परिणय सूत्र मे बंधे। बताते चले सामूहिक विवाह का यह कार्यक्रम कश्यप समाज मंच के संस्थापक राजेश कश्यप प्रति वर्ष आपकी बेटी, हमारी बेटी की तर्ज पर कराते आ रहे है। विवाह बंधन मे बधे जोड़ों को दान के रूप मे अलमारी, बिछिया, बर्तन, घड़ी आदि दिया गया। प्रत्येक वर वधू की तरफ से आये 100-100 बराती जनाती के भोजन और जलपान की व्यवस्था भी की गई थी। सामुहिक विवाह कार्यक्रम मे नव दम्पत्ति को दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री मंत्री सीता राम कश्यप व समाजसेवी रवि षुक्ला ने आशीर्वाद देकर बिदा किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अनुपम बाथम, राखी सिंह, संतोष कश्यप, रंजीत लाला, विष्णु तिवारी, डायरेक्टर यूनएस, राकेश वर्मा, संदीप वर्मा आदि लोग षामिल हुए।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

