बाराबंकी। पुलिस अधीक्षक के निर्देष पर पूरे जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत बीती षुक्रवार की देर रात एक अभियुक्त के पास से पुलिस ने 500 ग्राम नाजायज चरस बरामद किया। जानकारी के अनुसार थाना रामनगर पुलिस टीम द्वारा महाराजगंज मनकापुर बाईपास, कोतवाली नगर जनपद गोण्डा निवासी चांद अली पुत्र कारिया उर्फ हनीफ को रामनगर पुलिस ने ग्राम नरैनीपुरवा थाना रामनगर से गिरफ्तार किया। अभियुक्त के पास से 500 ग्राम नाजायज चरस बरामद किया गया। इस सम्बन्ध में थाना रामनगर पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

